रैपिड फायर राउंड में शिल्पा शेट्टी ने कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए
रैपिड फायर राउंड में शिल्पा शेट्टी ने कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। उन्होंने शाहरुख खान को सुपरस्टार, सलमान खान को अच्छा दोस्त और गोविंदा को मल्टी-टैलेंटेड बताया। फेम और सुकून में उन्होंने सुकून को चुना। चीट मील और एक्स्ट्रा वर्कआउट के सवाल पर उन्होंने चीट मील को प्राथमिकता दी। बॉलीवुड और बिजनेस को उन्होंने अपनी सफलता का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि असली सफलता सिर्फ नाम और पैसा नहीं, बल्कि ईमानदारी से जीना, लोगों का प्यार पाना और दूसरों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाना है।
