देश

असम के गीतकार जुबीन गर्ग की सिंगापुर में मौत का मामला सुलझ नहीं पाया

असम के गीतकार जुबीन गर्ग की सिंगापुर में मौत का मामला सुलझ नहीं पाया है। इस बीच, सिंगापुर पुलिस ने प्रारंभिक जांच में जुबीन की मौत को ‘स्वाभाविक’ करार दिया है। भारतीय उच्चायोग को सौंपी रिपोर्ट में पुलिस ने कहा, ‘कोई संदिग्ध गतिविधि या फाउल प्ले नहीं पाया गया है।’

हालांकि असम पुलिस की एसआईटी हत्या, आपराधिक षड्यंत्र के कोण से जांच कर रही है। इसी सिलसिले में एसआईटी 20 अक्टूबर को सिंगापुर जाएगी और पुलिस से मिलेगी।

इधर, मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ‘नवंबर तक चार्जशीट दाखिल होगी। एसआईटी को मूल मकसद पता चल चुका है। कोर्ट ने दो आरोपियों शेखर ज्योति और अमृतप्रवा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *