Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

तेरी दो चेहरे हैं!”— मालती की बात पर भड़की तान्या, ‘बिग बॉस 19’ में मचा हंगामा

मुंबई: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में प्रतिभागियों के बीच हंसी-मजाक के बीच बहस होना आम बात है। कई बार यह बड़े टकराव का रूप ले लेती है। इस शो में बीते दिनों क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती पहुंचीं। उन्होंने जाते ही तान्या मित्तल को आईना दिखाया। कई बार तान्या और मिताली को आमने-सामने देखा गया है। अब हाल ही में दोनों के बीच बातचीत हुई, मगर इसने बहस का रूप ले लिया।

तान्या ने किसके फोटो पर किया किस?
‘बिग बॉस 19’ के आगामी एपिसोड का प्रोमो जियो हॉटस्टार पर शेयर किया गया है। इसमें मालती और तान्या सोफे पर बैठी बात कर रही हैं। मालती तान्या से पूछती हैं, ‘अच्छा एक बात बता, हम लोग टास्क कर रहे थे तो तूने किस किया था या नहीं किया था अमाल के फोटो को?’ इस पर तान्या कहती हैं, ‘नहीं मैंने नहीं किया था’। इस पर मालती कहती हैं, ‘मैंने देखा था तान्या’। इस पर तान्या जवाब देती हैं, ‘नहीं, जैसे मैं लेटी होंगी ना…’, तान्या अपनी बात भी पूरी नहीं कर पाती हैं कि मालती बीच में टोकते हुए कहती हैं, ‘तूने फन में किया होगा’। इस पर तान्या कहती हैं, ‘नहीं, मैंने फन में भी नहीं किया। मैं बोल देती यार मैंने किया होता तो मैं झूठ क्यों बोलूंगी?’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *