मुंबई में हाल ही में प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान नाडियाडवाला स्पॉट हुए, जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा
मुंबई में हाल ही में प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान नाडियाडवाला स्पॉट हुए, जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूफयान के लुक्स, फिजीक और स्टाइल को देखकर लोगों ने उनकी तुलना 90 के दशक के सलमान खान से करनी शुरू कर दी।
सूफयान ने नीले रंग की टाइट फिटिंग टी-शर्ट, जीन्स और कानों में बालियां पहनी थीं। वीडियो सामने आते ही सूफयान के लुक को लेकर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी।
