रोमांस इन पैराडाइज़: मालदीव वेकेशन पर हार्दिक-माहिका की केमिस्ट्री ने बढ़ाई धड़कनें
मुंबई: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या को हाल ही में मॉडल-एक्ट्रेस माहिका शर्मा के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया था, जिसके बाद से चर्चा चलने लगीं कि एक्ट्रेस हार्दिक की गर्लफ्रेंड हैं। दोनों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था। अब क्रिकेटर ने माहिका संग कुछ तस्वीरें शेयर कर अपने रिलेशनशिप को लेकर पुष्टि करते नजर आ रहे हैं। देखें तस्वीरें।
माहिका संग अलग अंदाज में दिखे हार्दिक
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने अपने जन्मदिन से मात्र कुछ घंटे पहले इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। एक स्टोरी में क्रिकेटर ने काले रंग की शर्ट और शॉर्ट्स पहने हुए हैं, जबकि माहिका शर्मा सफेद शर्ट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस पोस्ट में दोनों को समुद्र किनारे छुट्टियां मनाते हुए देखा जा सकता है, जिसमें क्रिकेटर उनके गले में हाथ डाले दिख रहे हैं। इसके अलावा एक अन्य तस्वीर में हार्दिक ने ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की, जिसमें वे साथ में पोज देते नजर आ रहे हैं और दोनों शानदार अंदाज में दिख रहे हैं। इतना ही नहीं इ
