Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

अनीत पड्डा के साथ स्पॉट हुए अहान पांडे, वीडियो पर कमेंट्स की बरसात

मुंबई: बॉलीवुड में अक्सर सितारों के छोटे-छोटे जेस्चर ही फैन्स के दिल जीत लेते हैं। हाल ही में ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब न्यूकमर अहान पांडे और उनकी फिल्म ‘सैयारा’ की को-स्टार अनीत पड्डा मुंबई में साथ नजर आए। दोनों का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद फैंस एक्टर की तारीफ कर रहे हैं।

अहान का जेस्चर फैंस को आया पसंद
वायरल वीडियो में अहान पूरी तरह कैज़ुअल अंदाज में नजर आ रहे हैं। उन्होंने ऑल-व्हाइट लुक अपनाया, जबकि अनीत ब्लैक टॉप और कैजुअल पैंट्स में दिखाई दीं। पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अहान ये सुनिश्चित करते दिखे कि अनीत सुरक्षित तरीके से अपनी कार में बैठ जाएं। इस दौरान दोनों की बॉन्डिंग भी फैन्स को काफी प्यारी लगी।

सैयारा के बाद से छाए हैं चर्चाओं में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *