विदेश

रूसी तेल खरीद पर हम भारत को निर्देश नहीं दे सकते, वो अपने फैसले खुद लेता है, बोले-ट्रंप के व्यापार सलाहकार

वॉशिंगटन. अमेरिकी (American) व्यापार प्रतिनिधि और राष्ट्रपति ट्रंप के व्यापार सलाहकार (trade advisor) जैमीसन ग्रीर (Jamieson Greer) ने कहा कि भारत (India) अपने फैसले खुद लेता और अमेरिका दूसरे देशों को यह निर्देश नहीं दे रहा है कि वे किसके साथ संबंध रखें। न्यूयॉर्क के इकोनॉमिक क्लब द्वारा आयोजित एक बातचीत के दौरान ग्रीर ने कहा, ‘भारत ने हमेशा इतना रूसी तेल नहीं खरीदा है। रूस के साथ उनके हमेशा मजबूत संबंध रहे हैं, लेकिन पिछले दो या तीन वर्षों में उन्होंने न केवल उपभोग के लिए, बल्कि रिफाइनिंग और बेचने के लिए भी रूस से कम कीमत पर तेल खरीदना शुरू किया है।’ उन्होंने कहा कि भारत अपनी ऊर्जा खरीद में विविधता लाने लगा है।

‘भारत ने तेल खरीद में विविधता लानी शुरू कर दी है’
जैमीसन ग्रीर ने कहा, ‘ऐसा नहीं है कि रूसी तेल भारतीय अर्थव्यवस्था का कोई आधार है। हमारा मानना है कि वे अपनी तेल खरीद में विविधता ला सकते हैं और उन्हें ऐसा करना चाहिए। सच कहूं तो, मैं पहले से ही देख सकता हूं कि उन्होंने अप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *