Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डविदेश

रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच स्विट्जरलैंड की शांति की कोशिश के क्या हैं मायने?

बर्न: यूक्रेन और रूस के बीच स्विट्जरलैंड में जून के महीने में होने वाली शांति शिखर वार्ता को लेकर डिप्लोमैटिक हलकों में गतिविधियां देखी जा रही हैं। भारत में आम चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे, हालांकि मीडिया को दिए अपने इंटरव्यू में पीएम मोदी ये साफ कर चुके हैं कि भारत शांति वार्ता समेत जून में होने वाले G7 शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेगा। स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टॉक के रिसॉर्ट शहर में सम्मेलन 15-16 जून को में आयोजित किया जाना है। कहा जा रहा है कि 150 से ज्यादा देशों को इसमें हिस्सा लेने के लिए न्योता दिया गया है, जिनमें से 50 ने अपनी मौजूदगी को लेकर हां भर दी है। हालांकि चीन ऐसे किसी भी सम्मेलन से कहकर दूरी बना रहा है। वो ऐसी वार्ता का हिस्सा बनना नहीं चाहता जिसमें दोनों पक्ष शामिल ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *