पाकिस्तान को फाइटर जेट इंजन देगा रूस, जानकार बोले- इससे भारत को होगा फायदा
मॉस्को,। हाल ही में खबरें आई की रूस पाकिस्तान को फाइटर जेट के इंजन देने जा रहा है तो दुनिया के कई देशों में हलचल शुरु हो गई। इधर भारत ने भी इस पर आपत्ति उठाई तो भाजपा विरोधी दल भी सवाल उठाने लगे। हालांकि यह भी सच है कि अभी तक अधिकृत तौर ऐसी कोई जानकारी नहीं है लेकिन रूसी जानकार दावा कर रहे हैं कि इससे भारत को ही फायदा होगा और उसे इसका विरोध नहीं करना चाहिए। रूसी रक्षा विशेषज्ञों ने इस कथित डील को भारत के लिए लाभदायक बताकर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। उनका कहना है कि अगर रूस, पाकिस्तान को जेएफ-17 में लगाने के लिए आरडी-93 इंजन देता है, तो इससे भारत को फायदा होगा।
इस मामले पर एक विशेषज्ञ ने अपना नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इस मुद्दे को लेकर मॉस्को ने भारत को समझाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा, मास्को ने नई दिल्ली को यह विश्वास दिलाया कि आरडी-93 सौदा बिना किसी तकनीकी हस्तांतरण (टीओटी) के पूरी तरह से व्यावसायिक है, जबकि भारत को तकनीकी हस्तांतरण (टीओटी) के तहत कहीं बेहतर आरडी-33 इंजन का लाइ
