Google Analytics Meta Pixel
विदेश

इमरान पर लगाया देश विरोधी होने का आरोप, एक्स अकाउंट ब्लॉक करने की उठी मांग

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर सोशल मीडिया अकाउंट पर देश विरोधी प्रचार करने का आरोप लगा है। इसी आरोप के साथ उनका एक्स अकाउंट ब्लॉक करने की मांग उठी है। संघीय कानून राज्य मंत्री बैरिस्टर अकील मलिक ने रविवार को एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा कि हमने राष्ट्र विरोधी, खास तौर पर सेना विरोधी ट्वीट के लिए इमरान खान के ‘एक्स खाते को ब्लॉक करने की मांग करते हुए कंपनी के प्रबंधन से संपर्क किया है।
बता दें कि इमरान भ्रष्टाचार सहित अन्य मामलों में दो साल से अधिक समय से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं।
मलिक ने कहा कि हमने यह पता लगाने के लिए जांच भी शुरू कर दी है कि इमरान का एक्स अकाउंट कौन चला रहा है और उससे राष्ट्र विरोधी पोस्ट कौन कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही इसके पीछे के नेटवर्क का पता लगा लेगी। इस बीच, पीटीआई समर्थकों ने इमरान के 73वें जन्मदिन पर लाहौर में उनके जमां पार्क स्थित आवास के बाहर रैली निकाली और उनके पक्ष में नारे लगाए। जमां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *