Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

‘कांतारा चैप्टर 1’ की रफ्तार नहीं हुई धीमी, बॉक्स ऑफिस पर ओजी और SSKTK को छोड़ा पीछे

मुंबई: साउथ इंडियन सिनेमा एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर छा गया है। ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज के कुछ ही दिनों में ऐसा धमाका किया है कि बाकी फिल्मों के कलेक्शन फीके पड़ गए हैं। वीकेंड हो या वीकडे, दर्शकों का क्रेज इस फिल्म के लिए लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं दूसरी ओर वरुण धवन और जान्हवी कपूर की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ और पवन कल्याण की ‘ओजी’ भी बॉक्स ऑफिस पर टिकने की पूरी कोशिश कर रही हैं, मगर मुकाबला अब एकतरफा नजर आ रहा है।

‘कांतारा चैप्टर 1’
‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी रविवार को लगभग 61.5 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। शनिवार को फिल्म ने 55 करोड़ रुपये जुटाए थे और सोमवार को भी फिल्म की रफ्तार थमी नहीं। पांचवे दिन यानी सोमवार के कलेक्शन की करें तो यहां भी फिल्म ने 31.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का कुल कलेक्शन 256.58 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। महज पांच दिनों में 250 करोड़ का आंकड़ा पार करना अपने आप में रिकॉर्ड है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट लगभग 125 करोड़ रुपये था, यानी ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने कुछ ही दिनों में अपना बजट न केवल वसूल किया, बल्कि दोगुनी कमाई के करीब पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *