‘मर्दानी 3’ के अलावा देखिए मानव तस्करी पर बनी ये 6 फिल्में, देखें पूरी लिस्ट
रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसमें रानी मुखर्जी फिर से पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय का रोल निभाती नजर आ रही हैं। वो एक बड़े अपराध के खिलाफ लड़ती हैं। लेकिन आप घर बैठे ओटीटी पर मानव तस्करी (ह्यूमन ट्रैफिकिंग) पर बनी कुछ बेहतरीन फिल्मों को देख सकते हैं।
‘मर्दानी’
फिल्म ‘मर्दानी’ में रानी मुखर्जी ने शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार निभाया है। वो एक सख्त पुलिस अधिकारी हैं, जो मानव तस्करी के बड़े नेटवर्क को उजागर करती हैं। फिल्म में तस्करों के असली चेहरे को बहुत सच्चाई से दिखाया गया है। ‘मर्दानी’ को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। वहीं अब सिनेमाघरों में आप ‘मर्दानी 3’ देख सकते हैं, जो इस साल 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।विज्ञापन फिल्म ‘लव सोनिया’ एक इमोशनल ड्रामा फिल्म है। इसमें एक छोटे गांव की लड़की अपनी बहन को बड़ी मुसीबत से बचाने जाती है, लेकिन खुद ही उसमें फंस जाती है। फिल्म बहुत मार्मिक है और इस समस्या को गहराई से दिखाती है। फिल्म ‘लव सोनिया’ को आप जियो हॉट स्टार पर देख सकते हैं। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर ने अहम भूमिका निभाई है।नागेश कुकुनूर की फिल्म ‘लक्ष्मी’ सच्ची घटना पर आधारित है। लक्ष्मी, 13 साल की एक लड़की की कहानी है, जिसे अगवा कर वेश्यावृत्ति में बेच दिया जाता है। फिल्म में उसके साहस की बात है कि वो अदालत में अपने अपहरणकर्ताओं के खिलाफ गवाही देती है। फिल्म में मोनाली ठाकुर, शेफाली शाह, राम कपूर और सतीश कौशिक ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसे आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।फिल्म ‘सेक्टर 36’ निठारी कांड जैसी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। ‘सेक्टर 36’ एक थ्रिलर फिल्म है, जो झुग्गी-झोपड़ी इलाके से बच्चों के गायब होने और अंग तस्करी और बाल व्यापार की खौफनाक दुनिया को दिखाती है। इस फिल्म को देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।फिल्म ‘बाजार’ एक हिंदी ड्रामा फिल्म है, जो खाड़ी देशों में गरीब परिवारों की लड़कियों की दुखद जिंदगी दिखाती है। गरीब माता-पिता अपनी बेटियों को अमीर लोगों को बेच देते हैं। फिल्म उन छोटी लड़कियों के संघर्ष को दिखाती है, जो कम उम्र में ही बहुत कष्ट झेलती है। इसे आप अमेजम प्राइम वीडियो और यूट्यूब पर देख सकते हैं। सागर सरहदी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बाजार’ में फारुख शेख, स्मिता पाटिल और नसीरुद्दीन शाह ने मुख्य अभिनय किया है।फिल्म ‘पाखी’ 10 साल की बच्ची पाखी (अनामिका शुक्ला) की कहानी है। वो वेश्यावृत्ति के गिरोह में फंस जाती है। उसे जबरदस्ती ये काम करवाया जाता है और बाल तस्करी की भयानक दुनिया में उलझ जाती है। ‘पाखी’ एक क्राइम ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन और निर्माण सचिन गुप्ता ने किया है। फिल्म में सुमीत कौल, अनामिका शुक्ला, अनमोल गोस्वामी और पीहू दत्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसे आप यूट्यूब और प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
