इंग्लैंड से तीसरा वनडे हारने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने रोहित शर्मा के भविष्य पर बात की
इंग्लैंड से तीसरा वनडे हारने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने रोहित शर्मा के भविष्य पर बात की है। मैच के बाद उनसे पूछा गया कि क्या यह रोहित शर्मा का आखिरी इंटरनेशनल मैच था, तो उन्होंने कहा कि टीम के भीतर इस तरह की कोई चर्चा नहीं हुई है।
गिल ने कुलदीप यादव को पूरे टूर में मौका नहीं देने के फैसले का बचाव किया और इसके पीछे पिच को वजह बताया। लॉर्ड्स स्टेडियम में रविवार को टीम इंडिया को तीसरे वनडे में 27 रन से हारकर भारत ने 1-2 से सीरीज गंवा दी। इस मैच में गिल ने फिफ्टी लगाई। लेकिन, टीम को जीत नहीं दिला सके।
