Google Analytics Meta Pixel
मध्य प्रदेश

वन विहार में वन्यजीव सप्ताह में हुआ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वन्यजीव सप्ताह-2025 के अंतर्गत 2 अक्टूबर को पक्षी अवलोकन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में यूथ हॉस्टल एवं अन्य शैक्षणिक संस्थाओं के कुल 70 प्रतिभागियों ने पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों के दर्शन किये। इनमें लिटिल कार्मोरेंट, इंडियन रॉबिन, गोल्डन ओरियोल, सिल्वर बिल मुनिया, स्माल मिनिवेट, ग्रे हेरॉन, पैराडाइस फ्लाईकैचर, ब्रॉन्ज विंग जकाना आदि शामिल थे। तितलियों में कॉमन ग्रास यलो, कॉमन क्रो, प्लेन टाइगर, कॉमन सरूलीन को देखकर प्रतिभागी उत्साहित हो उठे।

संचालक वन विहार श्री विजय कुमार, स्रोत व्यक्ति के रूप में डॉ. सुदेश वाघमारे, से.नि. उप वनसंरक्षक, श्री ए.के. खरे, से.नि. उप वन संरक्षक, डॉ. संगीता राजगीर, मो. खालिक और

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *