फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते दिखेंगे डी कॉक
दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक अब एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए नजर आयेंगे। डी कॉक ने संन्यास से वापसी का फैसला किया है और ऐसे में उन्हें चयनकर्ताओं ने अक्टूबर और नवंबर में होने वाले पाकिस्तान दौरे के लिए टी-20 और एकदिवसीय टीम में शामिल किया है। इसके अलावा वह नामीबिया के साथ होने वाले एक टी20 मैच में भी शामिल किये गये हैं।
गौरतलब है कि डी कॉक ने साल 2023 के एकदिवसीय विश्व कप के बाद से ही 50 ओवर के क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। दक्षिण अफ्रीका की ओर से उन्होंने अंतिम सीमित ओवरों का मैच बारबाडोस में 2024 का टी-20 विश्व कप फाइनल खेला था। इसके बाद से ही वह सीपीएल सहित दुनिया भर की टी-20 लीगों में ही खेलते दिखे हैं। डी कॉक ने वापसी का फैसला मुख्य कोच शुकरी कॉनराड की सलाह
