इंग्लैंड का ऐतिहासिक कारनामा, टी20 में 300 पार पहुंचकर रचा नया रिकॉर्ड
नई दिल्ली: फिल सॉल्ट और जोस बटलर की शतकीय साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने दूसरे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 146 रनों से हराया। इंग्लैंड ने इस मैच में दमदार प्रदर्शन किया और वह टी20 में 300 रन बनाने वाली तीसरी टीम बन गई। इंग्लैंड पहला पू्र्णकालिक सदस्य देश है जिसने फटाफट क्रिकेट में 300 रनों का आंकड़ा पार किया। इंग्लैंड ने इस धमाकेदार जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है।
इंग्लैंड ने भारत को पीछे छोड़ा
दक्षिण अफ्रीका ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया, लेकिन सॉल्ट और बटलर की जोड़ी ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई जिससे इंग्लैंड 20 ओवर में दो विकेट पर 304 रन बनाने में सफल रहा। लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम 16.1 ओवर में 158 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड का टी20 में यह सर्वोच्च स्कोर है और वह नेपाल तथा जिम्बाब्वे के बाद खेल के सबसे छोटे प्रारूप में 300 रन बनाने वाला तीसरा देश बन गया। हालांकि, आईसीसी के पूर्णकालिक सदस्य देशों में अब तक कोई ऐसा नहीं कर सका है और इंग्लैंड पहली पूर्णकालिक सदस्य टीम है जि
