Google Analytics Meta Pixel
विदेश

नाटो चीफ का बड़ा दावा – ट्रंप टैरिफ के बाद मोदी ने पुतिन से पूछा यूक्रेन प्लान

नई दिल्ली। नाटो महासचिव मार्क रुटे ने सनसनीखेज दावा किया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर रूसी तेल खरीदने के लिए लगाए गए टैरिफ का मॉस्को पर बड़ा असर पड़ रहा है।

रुटे का कहना है कि इन टैरिफ्स के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर उनकी यूक्रेन रणनीति को समझाने की मांग कर रहे हैं।

बातचीत में रुटे ने कहा कि भारत पर 50% टैरिफ का दबाव रूस को सीधे प्रभावित कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, टैरिफ के बाद दिल्ली अब मॉस्को से जवाब मांग रही है।

रुटे ने कहा, “ये टैरिफ रूस को तुरंत प्रभावित करते हैं, क्योंकि अब दिल्ली पुतिन से फोन पर पूछ रही है, ‘मैं आपका समर्थन करता हूं, लेकिन आप अपनी रणनीति समझाएं, क्योंकि मुझे अमेरिका के 50% टैरिफ का सामना करना पड़ रहा है’,”

ट्रंप का टैरिफ का असर रूस तक?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *