नेतन्याहू की UN स्पीच में डिजिटल संदेश, जनता तक सीधे पहुंचाने की कोशिश
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को संबोधित करते हुए इजराइल के प्रधानमंत्री अपने सूट पर एक QR लगाए हुए दिखाई दिए. उनके सूट पर लगा ये QR कोड सोशल मीडिया से लेकर न्यूज हेडलाइन्स में बना हुआ है. जिसके मतलब और मकसद जानने के लिए सभी लोग उत्सुक हैं.
इजराइली प्रधानमंत्री ने कहा कि इस कोड में 7 अक्टूबर के अत्याचारों का डॉक्यूमेंटेशन करने वाली एक वेबसाइट का लिंक था. प्रधानमंत्री के साथ सभा में मौजूद अन्य इजराइली सदस्यों ने भी यही कोड बैच पहना था.
QR कोड न्यूयॉर्क में इजराइली जन-कूटनीति की एक खास कोशिश का हिस्सा था. संयुक्त राष्ट्र हेडक्वार्टर और टाइम्स स्क्वायर के पास दर्जनों बिलबोर्ड ट्रक और डिजिटल स्क्रीन पर ‘7 अक्टूबर को याद रखें’ संदेश के
