GST दरें घटीं, भारतीय कंपनियों के लिए खुशखबरी: 6-7% तक राजस्व बढ़ सकता है
व्यापार: देश में नई जीएसटी दरें आज यानी नवरात्र के पहले दिन से लागू हो गईं हैं। जानकारों के अनुसार जीएसटी दरों में कटौती लागू होने के बाद इस वित्त वर्ष में भारतीय कंपनियों के राजस्व में 6 से 7 प्रतिशत बढ़त का अनुमान है। यह पिछले अनुमान से 25 से 50 आधार अंक अधिक है। इस कटौती का उपभोग पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, जो कॉर्पोरेट राजस्व का 15 प्रतिशत हिस्सा है।
भारतीय कंपनियों का राजस्व बढ़ने की उम्मीद
क्रिसिल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि जीएसटी दरों में कटौती उपयुक्त समय पर की गई है, क्योंकि वैश्विक अनिश्चितताएं जारी हैं। साथ ही यह भारत में त्योहारों और शादियों के मौसम से मेल खाता है, जब उपभोग सालाना आधार पर अपने चरम पर होता है। भारतीय कंपनियों का राजस्व इस वित्त वर्ष में बढ़ने की संभावना है।
