खेल

शाहीन की घातक गेंदबाज़ी से सावधान! पाकिस्तान के इन पांच धुरंधरों से डर सकती है टीम इंडिया

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को एशिया कप में सुपर चार चरण का मुकाबला खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर ग्रुप चरण का मैच खेला गया था जहां भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज में मुकाबला अपने नाम किया था। भारत ने इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत यूएई को हराकर की थी, जबकि पाकिस्तान को सात विकेट से हराया था। इसके बाद टीम ने ग्रुप चरण के अंतिम मैच में ओमान को हराया था। अब सुपर चार चरण की बारी है और भारत के सामने अब पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की चुनौती होगी।

भारत और पाकिस्तान का मैच हमेशा खास होता है और दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजर इस मैच पर होती है। इसी वजह से इसे महामुकाबला भी कहा जाता है। दोनों टीमें अपने स्तर पर कागजों में काफी मजबूत हैं, लेकिन बहु-रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *