Google Analytics Meta Pixel
खेल

इंग्लैंड के सात विकेट गिरे, बेयरस्टो का 10वां शतक

इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। फिलहाल, क्रिस वोक्स और आदिल राशिद क्रीज पर हैं। इससे पहले, जॉनी बेयरस्टो ने करियर का दसवां शतक लगाया। वे 126 गेंद पर 112 रन बनाकर आउट हुए। वे इंग्लैंड की तरफ से वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बने। जो रूट ने सबसे ज्यादा 16, इयोन मोर्गन ने 13 और मार्कस ट्रेस्कोथिक ने 12 शतक लगाए हैं।

इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और पहली 2 गेंदों पर ही टीम के दो विकेट गिर गए। जेसन रॉय और जो रूट बिना खाता खोले मिशेल स्टार्क की बॉल पर आउट हो गए थे। इसके बाद इयोन मोर्गन भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और वे भी 23 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें एडम जांपा ने आउट किया। इसके बाद जोस बटलर भी 8 रन पर आउट हो गए। इंग्लैंड के 100 रन के भीतर ही 4 विकेट गिर गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *