Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

फैंस हुए दीवाने! ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में इमरान हाशमी का कैमियो बना सबसे बड़ा सरप्राइज

मुंबई: ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ शो 18 सितंबर को रिलीज हो चुका है। इसमें बॉबी देओल, लक्ष्य, राघव जुयाल, सहर बांबा और मोना सिंह हैं। शो में आमिर खान, सलमान खान, शाहरुख खान, रणवीर सिंह करण जौहर और कई दूसरे सितारे कैमियो रोल में नजर आए हैं। हालांकि इन सब के अलावा इमरान हाशमी ने शो में दमदार कैमियो किया है। उनका कैमियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यूजर को पसंद आया इमरान का कैमियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने शो में इमरान हाशमी के कैमियो को शेयर किया है। इसमें राघव ‘कहो न कहो’ गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने से इमरान हाशमी चिढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। यूजर ने यह क्लिप शेयर करते हुए लिखा ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड का सबसे मजाकिया सीन। पूरे एपिसोड का सबसे अच्छा लम्हा। इमरान हाशमी के सामने राघव जुयाल ने कॉमेडी की।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *