कॉपी है नानी के ‘आया शेर’ गाने का हुक स्टेप, राजस्थान के इस मशहूर डांसर का दावा; चार साल पहले हो चुका वायरल
साउथ के नेचुरल सुपरस्टार कहे जाने वाले अभिनेता नानी की आगामी फिल्म ‘द पैराडाइज’ अपनी घोषणा के बाद से ही लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। अभी हाल ही में फिल्म का पहला गाना ‘आया शेर’ रिलीज किया गया। अनिरुद्ध रविचंद्रन के संगीत से सजे इस गाने में नानी जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। लेकिन गाने का जो हुक स्टेप है, उसको लेकर अब डांसर बाबा जैक्सन ने सवाल उठाया है। बाबा जैक्सन ने इसे उनके डांस स्टेप्स से कॉपी किए जाने का दावा किया है।
कॉपी है नानी का डांस स्टेप
नानी के गाने ‘आया शेर’ के हुक स्टेप में नानी बैठ कर एक पैर को आगे बढ़ाते हुए आगे बढ़ते जाते हैं। इस दौरान वो मुंह में सिगरेट लगाए भी नजर आते हैं। इस गाने के सामने आने के बाद से ही बाबा जैक्सन का ऐसा दावा है कि ये स्टेप उनके डांस स्टेप से कॉपी किया गया है। गाना सामने आने के बाद बाबा जैक्सन ने अपने इंस्टाग्राम पर कई वीडियोज डाले हैं, जिनमें एक तरफ वो इस डांस स्टेप को करते नजर आ रहे हैं, जिसे उन्होंने ओरिजिनल करार दिया है। जबकि दूसरी ओर नानी के इस स्टेप को उन्होंने कॉपी बताया है। यही नहीं बाब जैक्सन ने अपने मोबाइल पर एक वीडियो दिखाया, जिसमें वो ये ही स्टेप कर रहे हैं और ये वीडियो साल 2021 का है। यानी नानी ने
