जियार्जियो अरमानी की संपत्ति का खुलासा, 11.8 अरब डॉलर किसको मिला जानकर चौंक जाएंगे
व्यापार: फैशन जगत के दिग्गज जियोर्जियो अरमानी का 4 सितंबर को 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन के बाद शुक्रवार को उनके 11.8 अरब डॉलर के लग्जरी समूह की वसीयत सार्वजनिक की गई। अरमानी ने अपनी वसीयत में एक बड़े लक्जरी समूह से अपनी कंपनी में हिस्सेदारी लेने का अनुरोध किया है। इन संभावित खरीदारों के रूप में एलवीएमएच, एस्सिलोरलक्सोटिका या लोरियल का जिक्र किया गया है। अरमानी ने अपनी वसीयत में और क्या-क्या कहा है आइए जानते हैं विस्तार से।
इतालवी डिजाइनर जियार्जियो अरमानी का 91 वर्ष की आयु में 4 सितंबर को निधन हो गया। उन्होंने बीते पांच दशकों में कई मिलियन यूरो का फैशन साम्राज्य खड़ा किया था और उसपर सख्त नियंत्रण बनाए रखा। उनके विशाल साम्राज्य में हाउते कॉउचर से लेकर होटल तक शामिल थे।
15% हिस्सेदारी प्रमुख फैशन हाउस को बेचने की जताई गई है इच्छा