‘बागी 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमाया रंग, ‘लोका’ और ‘द कॉन्ज्यूरिंग 4’ बनीं टक्कर की वजह
मुंबई: सितंबर महीने का ये दूसरा सप्ताह सिनेमा लवर्स के लिए शानदार साबित हो रहा है, क्योंकि उन्हें थिएटर्स में कई फिल्में देखने को मिल रही हैं। गुरुवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। ‘द कॉन्ज्यूरिंग 4’, ‘लोका चैप्टर 1’ और ‘बागी 4’ ने ठीक-ठाक कमाई की, जबकि ‘द बंगाल फाइल्स’ और ‘परम सुंदरी’ ने निराश किया। आइए जानते हैं फिल्मों के लिए कैसा साबित हुआ गुरुवार।
द कान्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स
‘द कान्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता हो चुका है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 17.5 करोड़ रुपये से जबरदस्त शुरुआत की थी। इसके बाद सोमवार से फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखी जा रही है। बीते दिन गुरुवार को इस फिल्म ने 3 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने बुधवार को 3.19 करोड़ रुपये कमाए थे। ‘द कान्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स’ ने अभी तक 7 दिनों में कुल 67.19 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
बागी 4
