Google Analytics Meta Pixel
खेल

लिटन-तौहीद की दमदार बैटिंग, तीसरे विकेट पर एशिया कप की चौथी सबसे बड़ी साझेदारी

नई दिल्ली: कप्तान लिटन दास की कप्तानी पारी के दम पर बांग्लादेश ने गुरुवार को हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में लिटन दास ने तीसरे विकेट के लिए तौहीद हृदोय के साथ 95 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी से टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। अबु धाबी के जायद क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए एशिया कप 2025 के तीसरे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हॉन्गकॉन्ग की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 143 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम ने 17.4 ओवर में तीन विकेट पर 144 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

लिटन-तौहीद के बीच रिकॉर्ड साझेदारी
इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास और तौहीद हृदोय ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों के बीच 95 रनों की साझेदारी हुई, जो टी20 एशिया कप की तीसरे विकेट या उससे नीचे के विकेट के लिए चौथी सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के बीच श्रीलंका के खिलाफ 2022 में 97 रनों की पार्टनरशिप हुई थी। इस मामले में शीर्ष पर पाकिस्तान के शोएब मलिक और उमर अकमल हैं, जिनके बीच 2016 में यूएई के खिलाफ 114* रनों की सबसे बड़ी साझेदारी हुई थी। दूसरे स्थान पर किंग कोहली और सूर्यकुमार यादव की जोड़ी है, जिन्होंने 2022 में हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ 98 रनों की नाबाद साझेदारी निभाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *