व्यापार

मार्केट रेगुलेशन में बदलाव पर मंथन, शुक्रवार को तुहिन कांत की अगुवाई में सेबी बोर्ड मीटिंग

व्यापार: बाजार नियामक सेबी के निदेशक मंडल की शुक्रवार को होने वाली अपनी बैठक में कई नियामकीय सुधारों पर चर्चा होगी। सूत्रों के अनुसार इन सुधारों में कंपनियों के लिए न्यूनतम आईपीओ आवश्यकताओं में ढील देना और न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता मानदंडों को पूरा करने के लिए समयसीमा को बढ़ाना शामिल है।

उन्होंने बताया कि एजेंडे में अन्य प्रमुख मदों में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के लिए अनुपालन को सरल बनाना, कुछ वैकल्पिक निवेश कोषों (एआईएफ) में मान्यता प्राप्त निवेशकों के लिए विनियमन में ढील देना, रेटिंग एजेंसियों की गतिविधियों का दायरा बढ़ाना और आरईआईटी और इनविट को इक्विटी का दर्जा देना शामिल है।

इनमें से कई प्रस्ताव पहले ही सार्वजनिक परामर्श के लिए प्रस्तुत किए जा चुके हैं, जो विनियामक परिदृश्य को परिष्कृत करने की दिशा में व्यापक प्रयास का संकेत देते हैं। यह तुहिन कांता पांडे की अध्यक्षता में तीसरी बोर्ड बैठक होगी, जिन्होंने 1 मार्च को पदभार ग्रहण किया था। बोर्ड बड़े जारीकर्ताओं को भारत में सूचीबद्धता के लिए प्रोत्साहित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *