Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

करिश्मा कपूर केस: 9 अक्तूबर को होगी बच्चों की याचिका पर सुनवाई

मुंबई: अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों द्वारा दायर वह याचिका सूचीबद्ध कर ली है, जिसमें उनके दिवंगत पिता संजय कपूर की कथित वसीयत को चुनौती दी गई है। न्यायालय ने करिश्मा के बच्चों-कियान और समायरा की सौतेली मां प्रिया कपूर को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 9 अक्तूबर को होगी।

सजंय की दूसरी प्रिया कपूर को देना होगा जवाब
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक न्यायमूर्ति ज्योति सिंह ने दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की दूसरी पत्नी प्रिया कपूर को याचिका पर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई अक्तूबर में होगी। न्यायाधीश ने कहा, ‘नोटिस जारी करें। दो सप्ताह में जवाब दें, उसके एक सप्ताह बाद प्रत्युत्तर दें। जवाबों के साथ ही प्रतिवादी 1 (प्रिया) प्रतिवादी 1 को ज्ञात सभी चल और अचल संपत्तियों की सूची दाखिल करनी होगी। 12 जून तक की संपत्तियों की घोषणा की जानी है। सुनवाई की अगली तारीख 9 अक्तूबर है’।

याचिका में कियान और समायरा ने सौतेली मां प्रिया पर लगाया आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *