Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

“जो सजा चाहें दें” – सीएम ममता को विवेक अग्निहोत्री की भावुक अपील

मुंबई: बॉलीवुड फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री एक बार फिर अपनी नई फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर सुर्खियों में हैं। ये फिल्म 16 अगस्त 1946 के डायरेक्ट एक्शन डे और उसके बाद हुए नोआखाली नरसंहार की घटनाओं पर आधारित है। फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ सिनेमाघरों में 5 सितंबर को रिलीज होने वाली है। उससे पहले फिल्म को लेकर विरोध और बैन करने की मांग हो रही है। अब फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने सीएम ममता बनर्जी से खास अपील की है। फिल्म को लेकर विवेक ने एक वीडियो मैसेज शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि क्यों फिल्म को बंगाल में रिलीज किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *