व्यापार

SBI खाता धारक रेलवे कर्मचारियों को खास सौगात, दुर्घटना बीमा की मिलेगी सुविधा

व्यापार: भारतीय रेलवे ने अपने कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। एसबीआई वेतन खाते वाले रेलवे कर्मचारियों को एक करोड़ रुपये का दुर्घटना मृत्यु बीमा मिलेगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की उपस्थिति में सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया।

सीजीईजीआईएस के तहत कर्मचारियों को मिलता था बीमा कवर
अभी तक केंद्रीय सरकारी कर्मचारी समूह बीमा योजना (CGEGIS) के तहत ग्रुप ए, बी और सी कर्मचारियों को क्रमशः केवल ₹1.20 लाख, ₹60,000 और ₹30,000 का कवर मिलता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *