अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘राका’ के म्यूजिक को लेकर म्यूजिक डायरेक्टर साई अभ्यंकर ने खास जानकारी साझा की
अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘राका’ के म्यूजिक को लेकर म्यूजिक डायरेक्टर साई अभ्यंकर ने खास जानकारी साझा की है। उन्होंने साफ किया है कि एटली निर्देशित इस फिल्म का म्यूजिक सिर्फ भारतीय दर्शकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे इंटरनेशनल लेवल पर पहचान दिलाने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि एटली के निर्देशन में बन रही यह फिल्म अपने स्केल, जॉनर और स्टारकास्ट के चलते पहले ही चर्चा में है। अल्लू और दीपिका जैसे बड़े नामों के साथ यह प्रोजेक्ट ग्लोबल अपील वाला सिनेमा बनेगा।
