Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
छत्तीसगढ़

भिलाई में 17 सितंबर से जिला अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर वाले 50 बेड

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अस्पताल में मरीजों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। अब जिला अस्पताल में 17 सितंबर से ऑक्सीजन सिलेंडर युक्त 50 बेड की व्यवस्था होगी। इन्हें मेल और फीमेल वार्ड के लिए अलग-अलग तैयार किया जा रहा है। यह सुविधा ऑक्सीजन की जरूरत वाले कोविड निगेटिव या संदिग्ध मरीजों के लिए होगी।

फीवर क्लीनिक में गंभीर और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग काउंटर
फीवर क्लीनिक में सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था की गई है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों और गंभीर रूप से बीमार लोगों के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने मंगलवार को जिला अस्पताल और फीवर क्लीनिक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने होम आइसोलेशन वाले मरीजों की व्यवस्था के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *