इंडिगो ने सिर्फ केबिन बैग यानी ‘हाथ में ले जाने वाला बैग’ के साथ सफर करने वाले पैसेंजर्स के लिए एक नया और सस्ता किराया ‘इंडिगो लाइट’ लॉन्च किया
इंडिगो ने सिर्फ केबिन बैग यानी ‘हाथ में ले जाने वाला बैग’ के साथ सफर करने वाले पैसेंजर्स के लिए एक नया और सस्ता किराया ‘इंडिगो लाइट’ लॉन्च किया है। इसकी लिमिट 7kg होगी।
कंपनी ने यह कदम हवाई टिकटों की शुरुआती कीमतें कम करने के लिए उठाया है, ताकि बड़े सामान के बिना चलने वाले यात्रियों को कम पैसे देने पड़े। इंडिगो भारत की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन कंपनी है।
