Google Analytics Meta Pixel
खेल

रोजर बिन्नी ने छोड़ा बोर्ड अध्यक्ष पद, एशिया कप से पहले हुआ फेरबदल

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में एशिया कप से पहले बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि रोजर बिन्नी ने 70 वर्ष के होने के कारण पद छोड़ दिया है जिसके बाद राजीव शुक्ला को बोर्ड का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। हालांकि, बीसीसीआई की ओर से अभी इस मामले पर आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। भारतीय टीम अगले महीने यूएई में होने वाले एशिया कप में हिस्सा लेगी जिसके लिए कुछ दिन पहले 15 सदस्यीय टीम घोषित की गई थी।

बीसीसीआई चुनाव तक जिम्मेदारी संभालेंगे राजीव शुक्ला
राजीव शुक्ला बीसीसीआई के उपाध्यक्ष भी हैं और वह अगले महीने होने वाले बीसीसीआई के चुनाव तक कार्यवाहक अध्यक्ष बने रहेंगे। बिन्नी ने 2022 में सौरव गांगुली की जगह बीसीसीआई अध्यक्ष पद संभाला था। गांगुली ने अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा किया था। तब बिन्नी शीर्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले एकमात्र उम्मीदवार थे। इससे पहले खबरें आई थी कि बिन्नी सितंबर में होने वाली बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) तक पद पर बने रहेंगे, लेकिन उन्होंने इससे पहले ही पद छोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *