पंजाब के 7 जिले बाढ़ की चपेट में
पंजाब के 7 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। लगभग डेढ़ लाख एकड़ में धान-गन्ना और मक्की की फसल डूब चुकी है। तबाही का ये मंजर 37 साल बाद देखने को मिला है। इससे पहले 1988 में ऐसे हालात बने थे।
रणजीत सागर और पौंग डैम से छोड़े जा रहे पानी के चलते बॉर्डर जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन और फिरोजपुर के 250 गांवों में लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। तरनतारन के अजनाला में बीएसएफ की चौकियां तक पानी में डूबी हैं। यहां 360 जवान फंसे हैं। गांवों में 5 से 10 फीट तक पानी है। बच्चे सहमे हुए हैं।