18 छक्के ठोक इस खिलाड़ी ने बनाए 181 रन, 2 मुकाबलों में कर दिखाया कमाल
नई दिल्ली: केरल क्रिकेट लीग 2025 में तूफानी बल्लेबाजी का नजारा आए दिन देखने को मिल रहा है. लीग के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी विष्णु विनोद का तो खैर कहना ही क्या? दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज विष्णु विनोद ने सिर्फ 2 मैचों में सबको पीछे छोड़ दिया है. बड़ी बात ये है कि ये दोनों मैच उन्होंने दो दिनों में खेले हैं, जिनमें उन्होंने कुल मिलाकर 18 छक्के उड़ाए हैं. अब इससे बल्ले से मचाए तूफान का अंदाजा लगाया जा सकता है, जिसकी बदौलत विष्णु विनोद ने KCL 2025 में 3 रिकॉर्ड भी फिलहाल के लिए अपने नाम कर लिए हैं.
25 अगस्त- 38 गेंद, 8 छक्के, 86 रन
अब सवाल है कि 2 दिन में 2 मैच में विष्णु विनोद ने छक्कों और रनों की बरसात कैसे की? उन्होंने ताजातरीन हमला अपने बल्ले से त्रिसुर टाइटंस के खिलाफ बोला. 25 अगस्त को खेले मुकाबले में एरिज कोलम सेलर्स के बल्लेबाज विष्णु वि
