काम और निजी जिंदगी को लेकर फैसल ने किए बड़े बयान, आमिर का दबाव भी उजागर
मुंबई : इंटरव्यू में फैसल ने बताया कि उनकी बहन नहीं चाहती थीं कि वह मीडिया के सामने आएं। बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी खुलासा किया कि आमिर का एक नाजायज बच्चा है और आमिर अपने पत्नी और बच्चों के साथ अच्छे रिश्ते नहीं निभा पाए। साथ ही अपने जीजा संतोष हेगड़े पर भी गंभीर आरोप लगाए। पढ़िए फैसल की जुबानी..
‘बहन नहीं चाहती थीं कि मैं मीडिया के सामने अपनी बात रखूं’
मेरी बहन निखत नहीं चाहती थीं कि मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस करूं। वे मुझे लगातार कॉल कर रही थीं। उन्हें लगता था कि मीडिया मुझे इस्तेमाल कर रही है, लेकिन हकीकत यह है कि मैंने खुद मीडिया को बुलाया। मेरा मानना है कि मेरा सच जनता के सामने आना चाहिए। उन्होंने मुझसे कहा कि कुछ बातें निजी रहें और मैंने उनका सम्मान करते हुए पूरी कहानी जनता तक पहुंचाई।
‘आमिर ने कहा- इंटरव्यू देखकर दुख हुआ’
दरअसल, कुछ दिनों पहले मैंने एक इंटरव्यू में अपनी सच्चाई रखी थी। आमिर ने इंटरव्यू के कुछ फुटेज देखे और मुझे मैसेज किया कि यह मेरे और उनके बारे में है और मैं बहुत हर्ट हुआ हूं। मैंने उन्हें मैसेज किया और कहा कि मैंने पूरी
