मनोरंजन

अक्षय कुमार स्टारर कॉमेडी एडवेंचर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज के शुरुआती दो दिनों में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली

अक्षय कुमार स्टारर कॉमेडी एडवेंचर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज के शुरुआती दो दिनों में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। अहमद खान के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म के निर्माताओं के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन दुनिया भर में 27.60 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

वहीं दूसरे दिन इसकी कमाई में बढ़त देखी गई और इसने 31.80 करोड़ रुपए कमाए। दो दिनों में फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 59.40 करोड़ रुपए हो गया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि रविवार के कलेक्शन के बाद यह फिल्म अपने पहले वीकेंड पर और बेहतर आंकड़े छू सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *