भारत लौटे शुभांशु शुक्ला का दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ ढोल-नगाड़े से स्वागत, आज PM मोदी से होगी मुलाकात
नई दिल्ली: नासा के एक्सिओम-4 (एएक्स-4) अंतरिक्ष मिशन को पूरा करने के बाद 15 जुलाई को पृथ्वी पर लौटे भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला रविवार तड़के दिल्ली पहुंचे. पहली बार इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में जाने वाले भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला करीब एक साल बाद भारत लौटे हैं.
रविवार तड़के दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर उनका स्वागत उनके पिता, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया. शुभांशु शुक्ला आज पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे. इसके बाद वह इसके बाद वह बेंगलुरु जाएंगे. 23 अगस्त को इसरो के इंटरनेशनल स्पेस डे सेलिब्रेशन में शामिल होंगे. इसके बाद वे लखनऊ आ सकते हैं.
“भारत के लिए गौरण का क्षण”
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार तड़के भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का दिल्ली पहुंचने पर स्वागत किया और इसे भारत और इसरो के लिए गौरव का क्षण बताया.
लखनऊ के त्रिवेणी नगर के रहने वाले एस्ट्रोनॉट और विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला का स्वागत बेहद गर्मजोशी के
