Google Analytics Meta Pixel
व्यापार

ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी से खाना मंगाना अब थोड़ा और महंगा हो गया

ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी से खाना मंगाना अब थोड़ा और महंगा हो गया है। कंपनी ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस में 2 रुपए यानी करीब 17% का इजाफा किया है। अब स्विगी के कस्टमर्स को हर ऑर्डर पर 14 रुपए प्लेटफॉर्म फीस देनी होगी।

पहले यह फीस 12 रुपए थी। कंपनी ने यह कदम फेस्टिव सीजन में बढ़ते ऑर्डरों के बीच अपनी प्रति ऑर्डर मुनाफे को बेहतर करने और फाइनेंशियल कंडीशन को मजबूत करने के लिए उठाया है।

स्विगी ने 2023 में प्लेटफॉर्म फीस शुरू की थी

स्विगी ने अप्रैल 2023 में सबसे पहले प्लेटफॉर्म फीस शुरू की थी, ताकि कंपनी अपने यूनिट इकोनॉमिक्स को बेहतर कर सके। तब से कंपनी ने धीरे-धीरे इस फीस को कई बार बढ़ाया है। क्योंकि, इससे कंपनी के ऑर्डर की संख्या पर कोई असर नहीं पड़ा है। शुरुआत में यह फीस मात्र 2 रुपए थी। कंपनी ने पिछले साल न्यू-ईयर पर यह फीस 12 रुपए कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *