राहुल द्रविड़ की एंट्री के बाद संजू सैमसन के लिए मुश्किल हालात!
नई दिल्ली : पिछले काफी समय से ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि संजू सैमसन IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने फ्रेंचाइजी से कहा है कि उन्हें अगले सीजन के शुरू होने से पहले रिलीज कर दिया जाए. हालांकि, अभी इसको लेकर टीम मैनेजमेंट और हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कोई भी फैसला नहीं लिया है. अब 2026 सीजन से पहले दिग्गज खिलाड़ी एस. बद्रीनाथ ने बड़ा बयान दिया है. उनके मुताबिक, संजू सैमसन के राजस्थान रॉयल्स से अलग होने के इरादे के पीछे रियान पराग हो सकते हैं.
CSK के पूर्व खिलाड़ी ने कही बड़ी बात
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी एस. बद्रीनाथ ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कहा, “मुझे ऐसा लगता है कि इसके पीछे का कारण रियान पराग हैं. अगर आप उन्हें कप्तानी दे रहे हैं तो सैमसन जैसा खिलाड़ी टीम में कैसे रह सकता है?”
IPL 2025 में रियान पराग को कप्तान बनाया गया था. राजस्थान रॉयल्स ने ये फैसला इसलिए लिया था क्योंकि संजू सैमसन पूरी तरह से फिट नहीं थे. भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच के पद से राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो गया था
