Google Analytics Meta Pixel
खेल

पाकिस्तान की उम्मीदें टूटीं, बाबर-रिजवान फ्लॉप और गेंदबाज ने किया कहर बरपाया

नई दिल्ली : बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान. पाकिस्तान क्रिकेट के दो सबसे मजबूत स्तंभ. दो सबसे अनुभवी खिलाड़ी. लेकिन, वेस्टइंडीज के खिलाफ मौके पर दोनों ही दगा दे गए. पाकिस्तान को जब इन दोनों की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ी, इन्होंने हथियार डाल दिए. नतीजा, ये हुआ कि पाकिस्तान के हाथ से सिर्फ मैच नहीं फिसला. सीरीज भी चली गई. रिजवान तो कप्तान भी थे. लेकिन, जब मैच को गंवाने के बाद उनसे हार की वजह पूछी गई. तो पिछले मैच वाला राग भी यहां भी अलाप दिया. खुद की और बल्लेबाजों की नाकामी का ठीकरा वो एक बार फिर से 5वें गेंदबाज पर फोड़ते दिखे. सीरीज डिसाइडर में पाकिस्तान की हालत बदतर करने के लिए वेस्टइंडीज का एक बंदा ही काफी रहा. नाम है- जायडन सील्स.

पाकिस्तान की आधी टीम पर जायडन सील्स अकेले भारी!

जायडन सील्स ने मैच में पाकिस्तान की आधी टीम को तो अकेले साफ किया ही. उसके अलावा उन्होंने सीरीज में 10 विकेट भी झटके. वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. वो इकलौते ऐसे गेंदबाज रहे, जिन्होंने विकेटों के मामले में दहाई का आंकड़ा छुआ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *