उत्तराखंड में भारी बारिश से यात्रा ठप, 1000 लोग सुरक्षित निकाले गए
नई दिल्ली। बीती रात दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में भारी बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। मौसम विभाग ने बीते दिन जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया था। मूसलाधार बारिश के कारण पहाड़ी राज्यों में सैलाब आ गया है, तो वहीं कई मैदानी इलाके बाढ़ से जूझ रहे हैं। उत्तर भारत में आज भी कुछ जगहों पर तेज बारिश होने की संभावना है।
पहाड़ों पर तबाही का मंजर
उत्तराखंड में बादल तबाही बनकर बरस रहे हैं। खराब मौसम के कारण 12-14 अगस्त तक तीन दिन के लिए केदारनाथ यात्रा भी रोक दी गई है। उत्तरकाशी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक 1000 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है।
वहीं, हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन के कारण NH-305 बंद कर दिया गया है। 360 से ज्यादा सड़कों
