नसीम शाह के पैतृक ठिकाने के बाहर गोलीबारी, सुरक्षा में राहत की खबर
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह के खैबर पख्तूनख्वा के लोअर दीर जिले में स्थित पैतृक घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी कर दी। इस हमले में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। फिलहाल नसीम श्रीलंका के खिलाफ वनडे मुकाबला खेल रहे हैं और उन्होंने हमले की जानकारी के बाद टीम के साथ रहने का फैसला लिया है।
नसीम के पैतृक घर के बाहर गोलीबारी
समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि नसीम के करीबी एक सूत्र ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। सूत्र ने कहा, ‘नसीम और उनके परिवार के अधिकांश सदस्य अब इस्लामाबाद में रहते हैं लेकि
