विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 15 अगस्त को अलास्का में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलेंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 15 अगस्त को अलास्का में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलेंगे। ट्रम्प ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि बैठक से जुड़ी जानकारियां जल्द बताई जाएंगी। ट्रम्प पहले ही कह चुके हैं कि वह पुतिन से जल्द मिलकर यूक्रेन युद्ध खत्म करने पर बातचीत करना चाहते हैं।

वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेनी लोग अपनी जमीन कब्जा करने वालों को नहीं देंगे। इससे पहले ट्रम्प ने कहा था कि जंग को खत्म करने के लिए कुछ इलाकों की अदला-बदली करनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *