म्यांमार के उत्तर-पूर्वी इलाके में रविवार को विस्फोटकों के भंडार वाले एक घर में हुए धमाके में 55 लोगों की मौत
म्यांमार के उत्तर-पूर्वी इलाके में रविवार को विस्फोटकों के भंडार वाले एक घर में हुए धमाके में 55 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 70 लोग घायल हो गए। राहतकर्मियों और स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक धमाका नामखाम टाउनशिप के काउंगतुप गांव में हुआ।
