एशिया कप क्लैश पर संकट के बादल! अमीरात बोर्ड ने दिया जवाब
नई दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले एशिया कप के मुकाबले को लेकर कयासों का दौर जारी है। भारतीय प्रशंसकों की मांग है कि टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना चाहिए। हालांकि, अमीरात क्रिकेट बोर्ड के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) का मानना है कि एशिया कप में ऐसी स्थिति उत्पन्न होने की संभावना नहीं है।
डब्ल्यूसीएल में पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेला था भारत
हाल ही में भारत चैंपियंस ने पाकिस्तान के खिलाफ विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 का मुकाबला खेलने से इनकार कर दिया था। टीम ने पहले लीग राउंड में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार किया था। इसके बाद युवराज सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने अपने फैसले पर अडिग रहते हुए पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मैच का बहिष्कार कर दिया था।
