Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

बालिका वधु फेम अविका गौर इन दिनों अपने मंगेतर मिलिंद चंदवानी के साथ शो पति, पत्नी और पंगा में नजर आ रही

बालिका वधु फेम अविका गौर इन दिनों अपने मंगेतर मिलिंद चंदवानी के साथ शो पति, पत्नी और पंगा में नजर आ रही हैं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में अविका ने बताया कि जब उन्होंने मिलिंद को प्रपोज किया, तो उन्हें छह महीने के लिए फ्रेंडजोन कर दिया गया। हालांकि, इस अनुभव से अविका ने काफी कुछ सीखा।

शादी की तैयारियों को छोड़कर पति, पत्नी और पंगा जैसे शो में शामिल होने का क्या कारण रहा?

अविका- हां, हम दोनों इस समय कपड़े वगैरह को लेकर जरूर सोच रहे हैं, लेकिन शादी के लिए नहीं, बल्कि शो के एपिसोड्स के लिए। फिलहाल हमारी चर्चा इसी बात पर हो रही है कि शो में कैसे रहना है और क्या करना है। मेरे ख्याल से यह एक बेहतरीन मौका है कि हम इस शो के जरिए एक-दूसरे को और भी बेहतर तरीके से जान सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *