Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

प्रिया की वजह से टूटा करिश्मा का घर’—संजय कपूर की बहन का सनसनीखेज दावा

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर और बिजनेसमैन संजय कपूर की शादी लंबे समय पहले टूट गई थी, लेकिन अब इस पर नए खुलासे ने सबको चौंका दिया है। हाल ही में दिवंगत संजय कपूर की बहन मंदिरा कपूर स्मिथ ने दावा किया है कि करिश्मा और संजय का रिश्ता टूटने के पीछे किसी और का नहीं बल्कि संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव का हाथ था। इस साल जून में संजय कपूर का अचानक निधन हो गया था, जिसके बाद परिवार में अब संपत्ति और निजी रिश्तों को लेकर तनाव बढ़ गया है। ऐसे में मंदिरा ने सामने आकर न सिर्फ करिश्मा का पक्ष रखा, बल्कि अपने भाई के रिश्तों पर भी कई बातें कहीं।

‘खुशहाल शादी को तोड़ना गलत है’
मंदिरा कपूर ने विक्की लालवानी के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें बहुत पहले ही पता चल गया था कि संजय और प्रिया के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि करिश्मा और उनके भाई संजय उस वक्त एक अच्छे दौर में थे। दोनों के दो बच्चे हो चुके थे और संजय अपने बच्चों को लेकर बेहद भावुक रहते थे। लेकिन प्रिया के आने से सब बदल गया। मंदिरा ने साफ कहा- ‘किसी परिवार में आकर दरार डालना गलत है। एक महिला जिसने अभी-अभी बच्चा जन्म दिया हो, उसकी जिंदगी बिगाड़ना और उसकी शादी तोड़ना किसी भी हाल में सही नहीं ठहराया जा सकता। करिश्मा इसकी हकदार नहीं थी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *