SRK को पहली बार मिला नेशनल अवॉर्ड, बधाइयों पर जताया आभार; गौरी और जूही को खास तौर पर किया धन्यवाद
मुंबई : शाहरुख खान को फिल्म ‘जवान’ नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला है। तीन दशक से अधिक के करियर में शाहरुख खान को पहली बार यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड दिया गया है। इस मौके पर जूही चावला से लेकर अल्लू अर्जुन, मोहनलाल सहित कई दिग्गजों ने किंग खान को बधाई दी। कल रविवार रात शाहरुख खान ने सभी को जवाब देकर शुक्रिया अदा किया है।
जूही चावला से बोले- ‘तुम मेरी यात्रा का अहम हिस्सा रही हो’
71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के एलान में जब शाहरुख खान को फिल्म ‘जवान’ के लिए अवॉर्ड दिए जाने का एलान हुआ तो जूही चावला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर जवाब दिया है। उन्होंने लिखा है, ‘शुक्रिया जूही, मैंने सबसे बेहतरीन लोगों से सीखा है। आप मेरे सफर का एक अहम हिस्सा रही हैं। ढेर सारा प्यार’!!
